देवघर, मार्च 3 -- सारठ। प्रखंड के बामनगामा, धरमपुर, मुड़कट्टा व अन्य गांवों में सूर्याहु डाली पर्व का समापन सोमवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ हो गया। बामनगामा में विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की अगुवाई में आयोजित पर्व में आचार्य मदन मोहन पाठक व पुरोहित नयन तिवारी द्वारा सोमवार सुबह भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना के बाद अर्घ्य अर्पित किया गया। वहीं यज्ञ, हवन व कुमारी ब्राह्मण भोजन के उपरांत महाप्रासाद वितरण किया गया। महाप्रसाद पाने के लिए हजारों महिला पुरूष की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने संयमित तरीके से सभी को प्रसाद उपलब्ध कराया। वहीं विधायक ने सफल अनुष्ठान को लेकर भगवान भास्कर की महिमा का बखान करते हुए युवाओं को धन्यवाद दिया। अनुष्ठान में ग्रामीण मुन्ना सिंह, मिलिंद शेखर, विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, महेश सिंह, प्रभात ...