देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर एम्स में इमरजेंसी वार्ड में इलाज के क्रम में एक किशोर की मौत शनिवार को हो गई। जानकारी के अनुसार सारठ थाना क्षेत्र निवासी किशोर ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया था। एम्स देवघर टीओपी प्रभारी नागेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सारठ प्रखंड अंतर्गत मंझलाडीह निवासी 14 वर्षीय किशोर ने घर में रखे चूहा मारने की दवा खा ली थी। उसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने देवघर अवस्थित निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया। स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए एम्स देवघर में आधी रात 12 बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप में यह दिया कि इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाना चाहने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.