देवघर, मार्च 21 -- सारठ प्रतिनिधि अंचल के जमुवासोल पंचायत के मंझलीमेटरिया गांव में शुक्रवार शाम तेज बारिश के साथ वज्रपात से दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित मवेशी मालिक प्रमोद भोक्ता व व्यास भोक्ता ने बताया कि रोज की तरह घर के गोहाल में मवेशियों की बांधा था। शाम को बारिश के दौरान अचानक से आसमान से बिजली गिरने से गोहाल में बंधी दोनों किसानों के एक-एक गायों की मौत हो गई। दोनों किसानों ने गायों की करमत लगभग 40-45 हजार रुपए बतायी है। किसानों ने आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.