देवघर, अप्रैल 9 -- सारठ प्रतिनिधि पिछले कई दिनों से बार-बार हुई बरसात व ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं, सरसो, हरी सब्जियां समेत अन्य फसलों को भारी क्षति पहुंची है। किसानों ने बताया कि बार-बार बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में पानी जमा हो गया। अधिकतर पौधे मर गए व बचे पौधे में बीमारियां लग गई हैं। वहीं ओलावृष्टि से पके सरसो गेहूं आदि के बीज खेत में झड़ गया। वहीं कद्दू, करेला, खीरा, भिंडी समेत अन्य सब्जियां बर्बाद हो रही हैं। इससे किसानों की हजारों के खर्च बेकार हो गए। बारिश में डिंडाकोली पंचायत के असहना, लक्ष्मणडीह, ओझाडीह गंडा, झिलुआ पंचायत के बेलबरना, फुलडोभा, राजरायडीह, भथरिया समेत पथरड्डा नवादा, आराजोरी पंचायत व गोपीबांध समेत प्रखंड के अन्य गांवों में फसलें बर्बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.