देवघर, मार्च 13 -- सारठ। प्रखंड सभागार में प्रमुख गौतम कुमार रवानी की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्यों के साथ कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को की गयी। इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों के साथ 15वीं वित्त आयोग द्वारा पंचायत समिति मद से होने वाले विकास योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श कर योजनाओं का चयन किया। बताया गया कि सभी योजनाओं का संचालन लाभुक समिति के माध्यम से किया जाएगा। इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नियमानुसार सभी गांवों में लाभुक समिति का गठन करने की बात कही। वहीं लाभुक समिति अध्यक्ष एवं सचिव के नाम बैंक में खाता खुलवाने व प्राक्कलित राशि के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं विकास में कम राशि होने पर सदस्यों द्वारा नाराजगी जाहिर की गयी। इसपर प्रमुख ने आगामी वित्तीय वर्ष में छूटी योजनाओं को पूरा करने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.