देवघर, मार्च 26 -- सारठ,प्रतिनिधि। चैत नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सारठ पुराना बाजार, तैलीपडुवा, कुकराहा, नारंगीमोड़, अंबा, सबैजोर, परसबनी सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माता दुर्गा की आठवीं स्वरूपा माता महागौरी की पूजा अर्चना विधिवत की गई। मान्यता है कि माता महागौरी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों को माता महागौरी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। आठवीं पूजा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए अहले सुबह से जुटने लगी। इस अवसर पर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में रात्रि को धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन आदि का कार्यक्रम आयोजित की गई। वहीं पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दल को विभिन्न चौक चौराहों के साथ- साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों में गस्त करते देखा जा रहा है।

हिंद...