देवघर, मार्च 18 -- सारठ। प्रखंड के पेंशन लाभुकों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार को प्रखंड के अलुवारा व आराजोरी पंचायत में लाभुकों का सत्यापन कर सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। बताया गया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन लाभुकों का सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है। उसमें लाभुकों के आधार बैंक खाता आदि के माध्यम से उसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके तहत वृद्धा अवस्था पेंशन के लाभुकों के उम्र, भौतिक स्थिति, विधवा पेंशन लाभुकों के पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र समेत अन्य जांच की जाएगी। बताया गया कि अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य पेंशन में फर्जीवाड़े को रोककर योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देना है। कई बार मृत व्यक्ति, कम उम्र आदि द्वारा भी वृद्धा पेंशन का लाभ लिया जाता है। वहीं सामान्य महिलाओं द्वारा भी विधवा...