देवघर, मार्च 20 -- सारठ। प्रखंड क्षेत्र अवस्थित नैयाडीह विद्यालय के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर गुरुवार को 1108 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा ढोल गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बजरंगबली मंदिर परिसर से निकलकर सारठ चौक स्थित बजरंगबली मंदिर होते हुए 4 किलोमीटर दूर अजय नदी के सती घाट पहुंची। आचार्य द्वारिका नाथ उपाध्याय, पंडित शशिकांत मिश्र, सुजीत मिश्र द्वारा विधिवत जल पूजन कर क्लश में जल भरवाकर कलश यात्रा प्रारंभ की गई। कलश यात्रा सारठ शांति चौक, गंडा होते हुए बजरंगबली मंदिर पहुंचकर मंदिर का परिक्रमा कर जल भरे कलश मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया। कलश यात्रा में हर-हर महादेव,जय श्रीराम के जयघोष से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। बजरंगबली मंदिर में कलश स्थापित करने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.