देवघर, अप्रैल 9 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के चार युवाओं ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफलता अर्जित परिवार, समाज व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। प्रखंड के सबैजोर पंचायत के कुम्हराबांधी गांव निवासी मृत्युंजय राय के पुत्र सूरज कुमार का चयन सीबीआईसी प्रिवेंटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। वहीं पंचायत के ही जोगियाटिकुर गांव निवासी संजय राय के पुत्र विशाल कुमार ने केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी ( एएसओ) के पद पर चयनित होकर परिवार व समाज में मिसाल पेश की। जबकि बामनगामा निवासी ज्ञान सिंह के पुत्र आलोक राज का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरीटेंडेंट के पद पर हुआ है। आलोक राज के भाई रूपक राज भी जेपीएससी परीक्षा में सफल होकर डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं केराबांक पंचायत के मुंडा गांव निवासी जयदेव साह के पुत्र गोबिंद कुमार ने इनकम टैक्स ऑफिस असि...