देवघर, मार्च 10 -- सारठ थाना क्षेत्र के बामनगामा निवासी मिलिंद शेखर, पिता- महेश सिंह ने बनकनाली गांव निवासी चंदन कुमार राय, पिता- अशोक राय समेत पांच नामजद व 10 अन्य लोगों द्वारा गाड़ी रोककर मारपीट व नकदी आदि छिनतई का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी गयी है। वहीं दूसरे पक्ष से चंदन राय द्वारा भी मारपीट की बात कही जा रही है। घटना के संबंध में एक पक्ष के मिलिंद शेखर ने बताया कि सोमवार को अपनी भाभी के साथ कहीं जा रहा था, उसी दौरान सारठ बाजार में चंदन राय समेत पांच नामजद व 12 अन्य द्वारा गाड़ी रोककर बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। वहीं बीच-बचाव करने आए बामनगमा निवासी रामनंदन सिंह के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। हो-हल्ला सुनकर आए लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस दौरान आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.