देवघर, मार्च 27 -- सारठ। रामनवमी पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने बजरंबली को ध्वजा, नारियल व लड्डू भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत सारठ महावीर अखाड़ा समिति द्वारा बाइक रैली निकालकर जय श्रीराम, जय बजरंगबली के नारों के साथ सारठ भ्रमण किया। वहीं शाम में सारठ सिमरामोड़, आराजोरी, गोपीबांध, लगवां, बस्की समेत आसपास के कई गांवों में जय श्रीराम के नारों के साथ शोभायात्रा सह अखाड़ा जुलूस निकाला गया। उसमें सारठ स्थित महाबीर अखाड़ा का जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा। पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से हजारों की संख्या में विशाल जनसमुदाय के साथ जुलूस निकलकर पुराना बाजार बाउरी टोला, नापित मोहल्ला होते हुए सारठ मुस्लिम मोहल्ला से होते हुए सारठ था...