देवघर, जून 23 -- सारठ, प्रतिनिधि। प्रखंड के केराबांक पंचायत के मुखिया सागर मंडल पर गांव की ही एक महिला ने घर घुसकर गलत नियत से छेड़खानी व जबरन संबंध बनाने की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार को मुखिया की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर परिवार से मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार का आरोपपत्नी द्वारा दर्ज प्राथमिकी वहीं मुखिया की पत्नी सुनीता देवी ने भी गांव के ही पांच लोगों द्वारा पति सागर मंडल को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि उसका पति शनिवार रात अलकुशा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के क्रम में रात करीब साढ़े ...