देवघर, मार्च 23 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के कैराबांक पंचायत के ढीबा भोक्ता टोला में नवनिर्मित काली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य व आकर्षक कलश यात्रा निकाली गयी। 251 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों सनातनियों के साथ ढीबा गांव से निकलकर अजय-पतरो-जयंती नदी के संगम स्थल दोमुहान घाट पहुंचे। वहां आचार्य कालीचंद्र तिवारी की अगुवाई में पंडित दिलीप तिवारी, ज्ञान तिवारी, गयाराम तिवारी ने मुख्य यजमान प्रमोद तिवारी व उनकी पत्नी गुड्डी तिवारी को गणेशादि पंचदेवता, बरुण देव समेत अन्य देवी देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कराते हुए कलश में जल भरवाया। वहीं से सभी महिलाओं व कुमारी कन्याओं ने माथे पर जल भरा कलश लेकर लगभग पांच किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां पंडितों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.