चक्रधरपुर, मार्च 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता सारंडा को नक्सल मुक्त बनाने के लिए तय तिथि में अब कुछ ही दिन शेष देख सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। हेलीकॉप्टर व ड्रोन कैमरे से नक्सलियों की तलाश हो रही है। दूसरी ओर, सुरक्षाबल के जवान सारंडा में सक्रिय नक्सलियों के परिजनों के भी संपर्क में भी हैं। जिससे कि परिजनों के माध्यम से नक्सलियों पर सरेंडर करने का दबाब बनाया जा सके।मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सारंडा को 31 मार्च तक नक्सल मुक्त करने का डेडलाइन तय की है। इसे लेकर सीआरपीएफ डीजी समेत कई वरीय अधिकारी सारंडा का दौरा कर चुके हैं। साथ ही लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।खबर है कि रविवार को भी सारंडा जंगल के ऊपर कई इलाकों में हेलीकॉप्टर को मंडराते देखा गया। हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षाबल द्वार...