चक्रधरपुर, मार्च 6 -- मनोहरपुर, संवाददाता। सारंडा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर एक बार फिर पानी फेर दिया। बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम के जराईकेला के एदेलबेरा और बाबूडेरा जाने वाली सड़क के किनारे लगे आईईडी बम को नष्ट कर दिया। यह बम सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था। आईईडी मिलने के बाद सर्च अभियान को तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सारंडा में एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा के होने की सूचना पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों के साथ मिलकर सर्च अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार को एदेलबेरा व बाबूडेरा जंगल के बीच नक्सलियों के लगाये प्रेशर आईईडी बम को बरामद किया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से बरामद आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। गौरतलब है कि रविवार सुबह आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन...