चक्रधरपुर, मार्च 1 -- मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा अंतर्गत जराइकेला व चिड़िया ओपी थाना सीमा क्षेत्र रविवार की सुबह हुए आईईडी विस्फोट और गोलीबारी की आवाज से दहल उठा। आईईडी ब्लास्ट से कोबरा बटा. के सहा. कमानडेंट अजय मालिक व मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से जवान विक्रम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबलो ने दोनों को रिस्कयु कर ईलाज के लिए भेज दिया गया है। दोनों घायल जवानो को हेलीकाप्टर से एयर लिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। सारंडा में पुलिस व नक्सलियों के बीच 1 घंटे तक मुठभेड़ चला है। बताया जाता है कि सुबह करीब 9 बजे नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन के जवान विक्रम यादव को पेट में गोली लग गई, जिससे वे गभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक और जवान संजीव को मामूली चोट भी लग गई। वहीं मुठभेड़ चालु र...