चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी है। रविवार को भी सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च चलाया गया। जिसमें सुरक्षा बलों ने पैदल मेटल डिटेक्टर के साथ सर्च अभियान चलाने के साथ-साथ हेलिकॉप्टर और ड्रोन कैमरे से भी सर्च अभियान चलाया गया। बता दें कि सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा को निशाना पर रखा। वहीं मिसिर बेसरा का दस्ता लगातार सारंडा जंगल में अपना ठिकाना बदल रहा है। जिस कारण सुरक्षाबलों को परेशानी हो रही है। नक्सलियों ने सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों से छिपने के लिए कई जगहों पर बंकर बना रखे हैं ताकि सुरक्षाबलों की ओर से फायरिंग करने पर बंकर में छिप सकें और सुरक्षाबलों को निशाना बना सकें।

हिंदी हिन्दुस्...