चक्रधरपुर, मई 4 -- मनोहरपुर। प्रखंड के सारंडा अंतर्गत कोलबोंगा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हाथी के आगे के दाहिना पैर आईईडी ब्लास्ट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद विभाग बचाव कार्य में लगी हुई है। आईईडी प्रभावित इलाके में घूम रहा हैघायल हाथी जिस क्षेत्र में है वो इलाका पूरी तरह से आईईडी प्रभावित है। फिलहाल हाथी जंगल के एक नाले के पास है। वन विभाग हाथी तक पहुँचने में लगी हुई है, पर आईईडी संभावित इलाका होने की वज़ह से वन कर्मी भी हाथी तक नहीं पहुंच पा रहे है। यह भी पढ़ें- कोडरमा के जंगलों में बिहार से छोड़े जा रहे हाथी यह भी पढ़ें- बगोदर वन प्रक्षेत्र में वन्य प्राणियों पर मंडरा रहा है खतरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.