चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में घायल होकर ईलाजरत हाथी की मंगलवार देर रात मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सारंडा जंगल में करीब तीन माह पूर्व एक हाथी आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गया था। इसके बाद हाथी ओडिशा ईलाके में चला गया था। जहां सूचना मिलने पर कुआरमुंडा वन रेज के कचारु गांव के पास हरपाली जंगल में वन विभाग द्वारा हाथी का ईलाज किया जा रहा था। हाथी काफी दुर्बल हो गया था और ठीक से वह चल फिर भी नहीं पा रहा था। इसी दौरान मंगलवार की रात्रि एक तालाब में चला गया और सुबह उसकी लाश मिली। बुधवार को वन विभाग की टीम पोस्ट मार्टम के बाद हाथी को दफना दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.