चाईबासा, जनवरी 30 -- सारंडा के घने जंगलों में हुई बड़ी मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की खबर जहां देशभर में सुर्खियां बनी, वहीं इस घटना के बाद सामने आई एक मानवीय तस्वीर ने लोगों के दिलों को छू लिया है। मुठभेड़ के दौरान मारे गए कुख्यात इनामी नक्सली रापा मुंडा उर्फ रापा बोदरा उर्फ पावेल के माता-पिता के साथ किरीबुरू पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार पूरे कोल्हान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुठभेड़ के बाद नक्सली की पहचान होने पर उसके शव के अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी। कई मामलों में ऐसे शव लावारिस रह जाते हैं, लेकिन किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक अलग पहल की। उनके निर्देश पर विशेष वाहन भेजकर उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के टोपकोई गांव से नक्सली के माता-पिता और ग्रामीणों को थाना बुलाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.