चक्रधरपुर, अगस्त 25 -- राउरकेला,संवाददाता झारखंड ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में फैले सारंडा जंगल से ओडिशा पुलिस ने नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सुंदरगढ़ के केबलांग थाना क्षेत्र के सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से ये हथियार मिले हैं। झारखंड में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर बरामद इन हथियारों के बारे में ओड़िशा पुलिस को भी झारखंड पुलिस ने ही सूचना दी थी।

सूचना का विवरण राउरकेला एसपी नितेश बाघवानी ने बताया कि झारखंड में सरेंडेर करने वाले नक्सलियों से सूचना मिली कि नक्सलियों ने केबलांग थाना क्षेत्र के सिल्कुट्टा रिजर्व फॉरेस्ट में हथियार छिपा कर रखा गया है। इसके बाद झारखंड पुलिस के डीभीएफ और बम निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम बना कर सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने हथियार, गोला बारूद, विस्फोटक, नक्सल...