सारंडा जंगल के विभिन्न कैंपों के जवानों के बीच चला मलेरिया जागरूकता अभियान
चाईबासा, मई 24 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल स्थित सीआरपीएफ के विभिन्न बटालियन के सुरक्षा कैंपों में वेक्टर जनित रोगों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पूर्व में कई सुरक्षा कर्मी मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से प्रभावित हो चुके थे, जिसके मद्देनजर इस अभियान में रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मीना कालुंडिया ने मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू एवं जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समय पर जांच, उपचार एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया।नीलम कुमार ने मलेरिया के प्रकार, उसके कारण एवं नियंत्रण कार्यों में आने वाली परिचालन संबंधी चुनौतियों की जानकारी साझा की। उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों एवं मच्छरों के स्रोत नियंत्रण के बारे में भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.