सारंडा घाटी में बड़ा सड़क हादसा टला, बस और पिकअप में आमने-सामने टक्कर
चाईबासा, जून 22 -- गुवा। किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क पर सोमवार को सारंडा घाटी के तितलीघाट-झाड़बेड़ा के बीच यात्री बस और मोबिल समेत तरल पदार्थों से लदी पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में बस व पिकअप के चालक व सवार लोग सुरक्षित बच गए, कोई जनहानि नहीं हुई।छोटानागरा थाना पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक मार्ग पर चेतावनी बोर्ड, सड़क चौड़ीकरण और नियमित गश्त की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.