देवघर, फरवरी 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। एसपी सौरभ के निर्देश पर चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में थाना के सारंडा गांव में साइबर जागरूकता अभियान सह साइबर सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी देने जैसी गलतियों से बचने की अपील की गई। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर क्राइम होता है या किसी प्रकार की ऑनलाइन ठ...