चक्रधरपुर, अप्रैल 20 -- चक्रधरपुर। सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाब के बीच नक्सली एक बार फिर कोल्हान के जंगल में अपना नया ठिकाना तलाश रहे हैं। सूत्रों की माने तो कोल्हान जंगल में पिछले कई दिनों से नक्सलियों के एक दस्ते की सक्रियता देखी गई है। हलांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक सारंडा जंगल में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा और असीम मंडल करीब 65 नक्सलियों के साथ अलग-अलग टुकड़ियों में सक्रिय हैं। सारंडा जंगल में नक्सलियों की सक्रियता के बाद सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई बार सुरक्षाबलों का मिसिर बेसरा दस्ते के साथ आमना-सामना भी हुआ, लेकिन हर बार मिसिर बेसरा का दस्ता सुरक्षाबलों को चकमा देने में कामयाब रहा। यह भी पढ़ें- सारंडा से माहभर में बचे नक्सलियों का हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.