चाईबासा, मार्च 19 -- गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र स्थित अति नक्सल प्रभावित गांव जम्बाईबुरू में 26वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट राजीव रंजन के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर का संचालन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषभ शेखर द्वारा किया गया, जिसमें जम्बाईबुरू, कलईता एवं धरनाधरी गांवों के सुदूर क्षेत्रों से आए ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में वितरित की गईं।कार्यक्रम में ए/26 बटालियन के कंपनी कमांडर निरीक्षक/जीडी अमरेश सिंह, राज्य पुलिस के सहायक उप निरीक्षक जूलियस इक्का तथा जम्बाईबुरू गांव के मुंडा जयराम तोरकोद भी उपस्...