जमशेदपुर, अगस्त 28 -- पश्चिमी सिंहभूम के प्रसिद्ध सारंडा जंगल में अब पर्यटकों को जंगल सफारी की सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। वन विभाग ने सारंडा में सफारी शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से सफारी सेवा शुरू की जाएगी। शुरुआत में 10 सफारी वाहनों को संचालन में लगाने की योजना है। सारंडा अपनी घनी साल वनों, जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। जंगल सफारी शुरू होने से पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच वन्यजीवों और जंगल की खूबसूरती करीब से देखने का अवसर मिलेगा। विभाग का मानना है कि इससे सारंडा को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके साथ ही सारंडा के भागीरथी वाटर फॉल को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजन...