सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली
चाईबासा, जून 24 -- गुवा। सारंडा के घने जंगलों में संचालित अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ किरीबुरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त अभियान के तहत थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाटिबा गांव के समीप जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी कर 2 से 3 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने प्लास्टिक ड्रमों में तैयार किए जा रहे जावा महुआ को नष्ट कर दिया तथा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, बर्तन, चूल्हे और अन्य उपकरणों को भी तोड़ दिया। भट्ठियों के आसपास जमा शराब निर्माण में प्रयुक्त लकड़ियों को भी नष्ट किया गया। यह भी पढ़ें- सतगावां में अवैध महुआ शराब की भट्टियां ध्वस्त, पांच क्विंटल जावा नष्ट पुलिस के पहुंचने से पहले कारोबारी फरार हो गए, हालांकि उनकी पहचान कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.