चाईबासा, जनवरी 20 -- गुवा । 26वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमाण्डेन्ट राजीव रंजन के दिशा-निर्देश पर ए/26 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र स्थित घोर नक्सल प्रभावित गांव तोयबो में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ए/26 बटालियन के कम्पनी कमाण्डर निरीक्षक/जीडी अमरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर तोयबो गांव के जरूरतमंद ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को दैनिक जीवन, शिक्षा, कृषि एवं खेलकूद से संबंधित आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। बच्चों के पठन-पाठन को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल बैग, कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, रबर एवं ब्लू बॉल पेन प्रदान किए गए। वहीं ठंड से बचाव हेतु कंबल, रात के अंधेरे में उपयोग के लिए सोलर लालटेन तथा छाता वितरित किया गया। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.