चक्रधरपुर, मार्च 31 -- राउरकेला, संवाददाता। सारंडा के कुमडीह मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली मंगरी होनहागा ने राउरकेला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। उसने सोमवार को पुलिस हेडक्वार्टर में डीआईजी बृजेश राय व एसपी एसपी नितेश बाघवानी के समक्ष सरेंडर किया। वह प. सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के होलोमुली बारंगापोंगा गांव की रहनेवाली है।डीआईजी बृजेश राय ने बताया कि नक्सली मंगरी होनहागा (19 वर्ष) साउथ छोटानागरा डिवीजन (एससीएन) में सक्रिय थी। नक्सलियों के लोकल गुरिल्ला दस्ता (एलजीएसएम) की सदस्य थी। सरेंडर पॉलिसी के तहत उसे ओडिशा सरकार से 2.65 लाख नकद मिलेंगे। साथ ही अन्य सरकारी सहायता भी दी जायेगी।राशन सप्लायर के चक्कर में आयी थी नक्सलियों के संपर्क में : मांगरी होनहागा राशन सामाग्री सप्लायर के चक्कर में नक्सलियों के संपर्क में आयी थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.