चाईबासा, सितम्बर 2 -- गुवा। पिछले करीब 15 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने सारंडा जंगल से गुजरने वाली मुख्य सड़क की बदहाली सामने ला दी है। सैडल गेट से छोटानागरा के बीच घाटी क्षेत्र में सड़क किनारे बने सुरक्षा गार्डवाल एक-एक कर टूट रहे हैं। टोंटोगडा और झाड़बेड़ा के बीच गार्डवाल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह धराशायी हो चुका है। कई अन्य स्थानों पर भी गार्डवाल क्षतिग्रस्त होकर गिरने के कगार पर हैं। बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी लगातार खिसक रही है, जिससे सड़क के कमजोर होने और आने वाले दिनों में उसका हिस्सा खाई में समाने का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सारंडा की मुख्य सड़क पर बढ़ा हादसे का खतरा, टूट रहे गार्डवाल यह भी पढ़ें- Latehar News: लगातार बारिश से लातेहार जिले में तबाही, कई पुल-पुलिया और गार्डवाल ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस...