चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सारंडा में नक्सलवाद खत्म करने के लिए निर्धारित तिथि में अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। स्थिति यह है कि अब भी यहां कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं। इन नक्सलियों पर एक लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक का इनाम भी रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सारंडा जंगल में 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने का डेडलाइन दिया है। इसके बाद झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के डीजी सहित कई वरीय अधिकारी सारंडा का कई बार दौरा कर चुके हैं। सारंडा जंगल में जनवरी 2026 में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी प्रतिराम माझी उर्फ अनल दा सहित 17 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसके बाद से ही सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अबतक सुरक्षाबलों को कोई बड़ी संफलता नहीं मिली है। हलांक...