मेरठ, अप्रैल 1 -- अंतरराष्ट्रीय सारंगी वादक कमाल साबरी सुभारती विवि में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त हो गए हैं। वे विवि के ललित कला संकाय में बतौर प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस काम करेंगे। कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि कमाल साबरी जैसे वैश्विक स्तर के कलाकार का विवि से जुड़ना छात्रों को नई दिशा देगा। साबरी के अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत को गहराई समझने का मौका मिलेगा और वे व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर सकेंगे। विवि की सीईओ डॉ. शल्या राज ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षा को केवल सैद्धांतिक न रखकर उसे व्यावहारिक एवं उद्योग से जोड़ना है। कमाल साबरी की नियुक्ति इसी दिशा में सशक्त पहल है, जिससे छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुभव सीखने का मौका मिलेगा। डीन प्रो. पिंटू मिश्रा ने कहा कि कमाल साबरी की उपस्थिति से वि...