बागपत, मई 1 -- बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रबंधक प्रमोद पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई से पधारे प्रख्यात सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने सारंगी के इतिहास एवं विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उस्ताद कमाल साबरी ने सारंगी पर राग शुद्ध सारंग की प्रस्तुति दी, जिसमें तबले पर साबिर हुसैन ने प्रभावशाली संगत कर कार्यक्रम को रोचक बनाया। स्पिक मैके की क्षेत्रीय समन्वयक शैफाली मल्होत्रा ने बताया कि स्पिक मैके पिछले 48 वर्षों से युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- छात्रों को नृत्य कला के विविध आयाम बताए यह...