सारंगापुर में युवक की सिर कूचकर हत्या
प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव में शनिवार देर रात युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पसियाना बस्ती निवासी राहुल (पुत्र संतलाल) के रूप में हुई है। राहुल नैनी सब्जी मंडी में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसे देर रात तक बस्ती में देखा गया था। इसके बाद उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आशनाई समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: कजरा यात्री शेड में मिला युवक का सड़ा गला शव, हत्या की आशंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.