गंगापार, मई 28 -- विद्युत उपकेन्द्र के अन्तर्गत सारंगपुर गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व से जला 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अभी तक बदला नहीं गया। विकराल गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तड़प रहे है। वहीं इस भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग गर्मी व अंधेरे में रहने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार ग्रामिणों ने उक्त ट्रांसफॉर्मर के सम्बंध में संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार शिकायत किया है किन्तु अभी तक विद्युत विभाग ने इस जले हुए ट्रांसफॉर्मर की सुध नही ली। ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से ग्रामिणों में रोष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...