सारंगनाथ मंदिर में 221 परिवारों ने किया रुद्राभिषेक
वाराणसी, अगस्त 16 -- सारनाथ (वाराणसी)। सारंगनाथ रुद्राभिषेक समिति की ओर से रविवार को सारनाथ स्थित प्राचीन सारंगनाथ मंदिर परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें 221 परिवारों ने सहभागिता की। 100 वैदिक विद्वानों एवं आचार्यों ने रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया। इस दौरान राष्ट्र रक्षा यज्ञ भी हुआ। समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी तिलक राज कपूर ने समाज और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न विशिष्ट व्यक्तित्वों को 'सनातन गौरव सम्मान' से नवाजा। इसमें आनंद प्रभा सिंह, कथा वाचिका नंदिनी सरस्वती पटेल, गीतकार कन्हैया दुबे केडी, पार्षद इंद्रेश सिंह, अभय पांडेय, अजीत सिंह बग्गा, संजय गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, अशोक यादव आदि लोग रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक इस मौके पर अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.