रायपुर, फरवरी 24 -- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया। पिछले साल एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। यह विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई विधानसभा में पहला बजट है। बजट में साय सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने एलान किया है कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के लिए के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये सीधे बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के दो साल पूरे हो चुके हैं और तीसरे साल के लिए भी महिलाओं के लिए बजट में व्यवस्था कर दी गई है। यानी आने वाले समय में भी महिलाओं को हर महीने रकम बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.