नई दिल्ली, अगस्त 12 -- तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बाद से ममता बनर्जी की दो पुरानी लड़ाकाओं के बीच तल्खी घटने का नाम नहीं ले रही है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर सायोनी घोष को बेईमान-गद्दार बताते हुए कहा कि उनसे यह सीख लेनी चाहिए कि कैसा नहीं बनना है। महुआ मोइत्रा ने किशनगंज के 8 साल के बच्चे यू-ट्यूबर अर्श नवाज को दिए इंटरव्यू में कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में सायोनी का नाम भी मार जाफर की तरह हो गया है। वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में सायोनी घोष समेत 20 सांसदों ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद टीएमसी को तोड़कर एक गुमनाम पड़े दल नेशनल सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया को जिंदा करते हुए एनडीए को समर्थन कर दिया था। महुआ मोइत्रा ने बाल यू-ट्यूबर के सायोनी घोष के टीएमसी से निकलने के सवाल पर कहा- 'जिंदगी म...