नई दिल्ली, जुलाई 6 -- तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद सायोनी घोष लंबे समय के बाद फिर एक बार सक्रिय नजर आ रहीं हैं। अब उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात कर बारुईपुर में हुई घटना का मुद्दा उठाया है। साथ ही उन्होंने मॉब लिंचिंग का भी कड़ा विरोध किया है। खास बात है कि 8 जून के बाद पहली बार घोष ने आधिकारिक एक्स अकाउंट से कुछ पोस्ट किया है। घोष ने लिखा, 'मैं दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर सुरजापुर में एक नाबालिग लड़की को निशाना बनाकर की गई घिनौनी घटना की कड़ी निंदा करती हूं। मैं उसके और उसके परिवार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी हूं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'शुभेंदु अधिकारी से की बात उन्होंने लिखा, 'मैंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है और उन्होंने भरोसा दिया है कि वह व्यक्तिगत रूप से हालात की निगरानी क...