नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की विधानसभा चुनाव में हार के कुछ समय बाद बागी सांसदों के साथ नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गईं जाधवपुर की सांसद सायोनी घोष आज भी सोशल मीडिया पर बेहूदगी भरी ट्रोलिंग के खौफ में जी रही हैं। पांच महीने से भी ज्यादा समय से सायोनी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है। फेसबुक पर भी सायोनी का कमेंट बंद था, लेकिन सिंतबर से खुल गया है और वहां ममता का साथ छोड़कर एनडीए के साथ जाने की वजह से उन्हें लगातार भद्दे कमेंट और तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है। सायोनी घोष के साथ कुल 20 टीएमसी सांसद बगावत करके जून में एनसीपीआई के रास्ते एनडीए कैंप में पहुंचे थे, लेकिन एनसीपीआई...