पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। सायलो प्लांट की शुरुआत के साथ डीएफएमओ विजय कुमार समेत अधिकारियों की टीम अचानक बरखेड़ा पहुंची। यहां पर गेहूं का भंडारण करने की प्रक्रिया को देखा। सायलो प्लांट के भार मापक यंत्र को देख कर इसे क्लीनचिट देकर इसके भंडारण को शत प्रतिशत सुरक्षित तरीके से अंजाम देने को कहा गया है। गेहूं भंडारण की जिले में पहली बार आधुनिक प्रक्रिया को अमल में लाया गया है। इसके अंतर्गत न तो बोरे की अतिरिक्त आवश्यकता पड़ेगी और न ही अन्य कोई खर्च आएगा। बिना किसी अतिरिक्त खर्च के लिक्विड फर्म में गेहूं को सुरक्षित रखा जा सकेगा। सबसे खास बात है कि अब तक जिले में जो गोदाम थे। वहां पानी से धूल हवा से बचाने के लिए अतिरिक्त खर्च किया जाता था। पर अब सायलो प्लांट पूरी तहर से सुरक्षित है। इसे रेलवे लाइन के किनारे मल्टीनेशनल कंपनी और सरकार की पहल पर ...