सायलो प्लांट के इर्द-गिर्द अवैध खनन स्थल की भराई
धनबाद, जून 7 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल प्रबंधन के निर्देश पर बरोरा पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को सायलो प्लांट के आसपास कार्रवाई करते हुए छोटे-बड़े कई अवैध मुहाने की भराई की। उपरोक्त कार्रवाई सायलो प्लांट की सुरक्षा को लेकर की गयी। जानकारी के अनुसार सायलो प्लांट से कोयला डिस्पैच के लिए उपयोग किए जाने वाले नवनिर्मित रेलवे ट्रैक के निकट अवैध खनन गतिविधियों के कारण सुरक्षा संबंधी खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रबंधन ने बीसीसीएल प्रबंधन को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने यह कार्रवाई की गई। चित्र परिचय-6 कतरास 6 अवैध खनन स्थल की भराई के दौरान उपस्थित बरोरा पुलिस और सीआईएसएफ जवान।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.