उरई, दिसम्बर 13 -- उरई। अग्नि दुर्घटना सुरक्षा अभियान के तहत एल्ड्रिच स्कूल में मॉक ड्रिल की गई। बच्चों को आपातकालीन स्थिति में आग से बचाव और भवन से बाहर सुरक्षित निकलने के उपाय बताए। झांसी रोड स्थित बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग ने आपात स्थिति में भवन खाली करने और आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल की। छात्र-छात्राओं को आग से खतरों और उनसे निपटने के उपायों को सीएफओ अरविन्द सिंह ने बताया। विद्यालय प्रबंधक अजय इटौरिया ने बताया मॉक ड्रिल की शुरूआत सायरन के बजने से हुई। सायरन सुनते ही छात्र-छात्राएं कक्षा से निर्धारित मार्ग से निकलने लगे। इससे यह पता लगाया गया कि आपात स्थिति मे छात्र-छात्राएं सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में सक्षम हैं या नहीं। सभी छात्र कुछ ही मिनट में क्लास से सेफ़ जोन में पहुंच गए। इसके बाद अग्निशमन विभाग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.