सायरन बजते ही रक्सौल स्टेशन पर मची अफरातफरी
मोतिहारी, अगस्त 18 -- रक्सौल । रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार करीब 11 बजे हुटर सायरन बजने से कुछ पल के लिए यात्रियों और रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर यात्रियों में किसी आपात स्थिति की आशंका उत्पन्न हो गई। कई यात्री घबराकर सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए, जबकि स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी भी कुछ देर के लिए सतर्क हो गए। हालांकि, कुछ ही देर बाद स्थिति स्पष्ट हुई तो यात्रियों और रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन पर बजा हुटर किसी खतरे या आपात स्थिति का संकेत नहीं था, बल्कि उसके काम करने की क्षमता जांचने के लिए टेस्ट किया जा रहा था। स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि हुटर काफी दिनों से उपयोग में नहीं आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.