सायरन बजते ही बत्ती गुल, ट्रैफिक थमा; पटना समेत 6 शहरों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, छा गया अंधेरा
पटना, मई 14 -- पटना समेत बिहार के 6 शहरों में गुरुवार शाम को सायरन बजते ही बत्ती गुल हो गई। पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के शहरी इलाकों में शाम 7 बजते ही ब्लैकआउट कर दिया गया। हवाई हमले से बचाव की मॉक ड्रिल के तहत इसका आयोजन किया गया, जो अब तक सफल बताया जा रहा है। राजधानी पटना में 7 बजते ही बिजली काट दी गई और सड़क पर ट्रैफिक थम गया। पुलिस और सिविल डिफेंस के कर्मियों ने वाहन चालकों से अपील कर गाड़ियों की हेडलाइट भी बंद करवा दी। पटना में जिला प्रशासन की ओर से ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी कर रखी थी। शहर के प्रमुख स्थानों पर फायर ब्रिगेड समेत अन्य गाड़ियों से सायरन बजाए गए। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कलेक्ट्रेट के कमान एंड कंट्रोल सेंटर से की गई। जिला प्रशासन ने ड्रोन से भी इसकी निगरानी की। पटना जंक्शन रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.