सीतामढ़ी, मार्च 19 -- प्रशिक्षु जवानों को आग बुझाने, बचाव और त्वरित कार्रवाई के सिखाए तरीके सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा के सीमरा स्थित पुलिस केन्द्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। आपात हालात में जिला बल के प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव, नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के गुर सिखाए गए। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करना और उन्हें हर परिस्थिति के लिए तैयार करना था। मॉकड्रिल के दौरान प्रशिक्षुओं को आग लगने के कारण, उससे होने वाले नुकसान और शुरुआती स्तर पर उसे नियंत्रित करने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर समेत अन्य उपकरणों के इस्तेमाल का लाइव डेमो देकर जवानों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.