सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सीतामढ़ी। तेज सायरन, अफरा-तफरी, एंबुलेंस व फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों की आवाज से थोड़ी देर के लिए कौतूहल हो गया। अवसर था राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सीतामढ़ी जिले में भूकंप परिदृश्य आधारित मॉक ड्रिल का। अस्पताल, इंडस्ट्रियल ऐरिया, कलेक्ट्रेट स्थित जिला योजना भवन, लगमा स्थित पेट्रोलपंप, एसआईटी गोसाइपुर मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने बताया कि इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना तथा संबंधित विभागों की तत्परता को परखना था। उन्होंने कहा कि जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.