फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। ईरान और अमेरिका के बीच गहराते सैन्य तनाव की तपिश अब खाड़ी देशों तक पहुंच गई है। दुबई में रह रहे कायमगंज क्षेत्र के करीब 100 से अधिक लोगों के परिवारों में भारी चिंता और डर का माहौल है। वहां से आ रही मिसाइल हमलों और सायरन की आवाजों की खबरों ने स्थानीय परिजनों की नींद उड़ा दी है। दुबई के अरेबियन रेंचेस इलाके में रह रहे कायमगंज निवासी प्रशांत अग्रवाल ने फोन पर बताया कि वहां स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान द्वारा यूएई स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की खबरों के बीच पूरी रात सायरन की आवाजें सुनाई देती रहीं। हालांकि, यूएई की उन्नत डिफेंस प्रणाली मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर रही है, लेकिन आसमान में होने वाले धमाकों और गिरते मलबे की आवाजें लोगों को डरा रही हैं। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.