भागलपुर, अप्रैल 26 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के टड़वा के पवन मंडल नामक एक दुकानदार का मोबाइल 11 अप्रैल को चोरी हो गया था। उसके खाते से 64 हजार रुपया सायबर ठगों ने निकाल लिया जो एसबीआई पीरपैंती में था। उसने घटना को लेकर पीरपैंती थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि चोरी हुई मोबाइल से पैसा निकाल लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...